Showing posts with label रात. Show all posts
Showing posts with label रात. Show all posts

Monday, 5 October 2020

एक तारा !

JNU Campus, Delhi

विरहा में एक तारा,
नींद चैन का मारा,
चाँद से हरदम ही हारा,
था टूट गया बेचारा |

बनु चाँद सा आशा थी,
विफलता की निराशा थी,
चाँद का गम वो जान ना पाया,
टूट गया तब समझ में आया |

*(अब तारा चाँद के लिए कहता है )*

वो ढूंढ़ता है साथी हरदम,
मैं पला बड़ा हूँ मंडल मे,
विष समझ ठुकरा दिया,
पर अमृत था कमण्डल मे |

ले रोशनी उधार की उसे,
हर रोज निकलना पड़ता है,
इस मजबूरी के चक्र मे,
हर रोज बदलना पड़ता है |

भले, मूक गगन का गीत है वो,
युगो-युगो की रीत है वो,
पूर्णिमा का श्रंगार भी वो है,
पर, अमावस का अँधकार भी वो है |

एक पल भी मैं जी न पाया,
जीता रहा मैं चाँद को,
काश खुद को जाना होता,
तो जी लेता ब्रह्मांड को | 

अब जो मिला हूँ मुझसे मैं,

कोई गम नहीं है हिस्से मे,
अब मौत को भी जी रहा हूँ मैं,
ए-ज़िन्दगी तुझसे अब मिला हूँ मैं,
ए-ज़िन्दगी तुझसे अब मिला हूँ मैं | 


मेरी रातें कुछ कहती है सुबह से !

Arts Faculty, Delhi

मेरी रातें कुछ कहती है सुबह से…

कि तू कितना भी इतराले रौशनी पर अपनी,

मगर तू दिखा नहीं सकती वो लब्ज़ बेजुबां से…

वो ज़ुबान सिर्फ मैं जानती हूँ | 


मेरी रातें कुछ कहती है सुबह से…

मैं पर्दा करती हूँ तो तू हटाती है,

जैसे कोई जुस्तजू है ख़ुदा की,

मगर तू दिखा नहीं सकती वो जज़्बात हवा से… 

जो इन पर्दो में झूलते है,

वो एहसास सिर्फ मैं जानती हूँ | 


मेरी रातें कुछ कहती है सुबह से… 

खामोश कौन है, मैं या तू ?

अक्सर ज़ुबान की बातें सुनती है तू,

मगर मेरी आगोश में तो दिल भी बातें करते है,

वो बातें सिर्फ मैं जानती हूँ | 


हर रोज नए सितारे आते है,

मेरे जहाँ में तेरे जहाँ से,

उन सितारों पर हक़ तेरा भी है,

मगर उन्हें सिर्फ मैं पहचानती हूँ,

मेरी रातें कुछ कहती है सुबह से… | | 


Sunday, 26 April 2020

अँधेरा उजाला !



उजालों के सामने अक्सर अंधेरों
को चुन लिया करता हूं मैं,
ख्वाब लाखों एक ही रात
में बुन लिया करता हूं मैं,
ये सन्नाट पहरे जो
रातों पर लगे है,
हमदर्द बन इनका हाल
सुन लिया करता हूं मैं।
मैं ढूंढ लेता हूं करार अपना
इन अंधेरों में ही,
उजालों ने कब किसे तवज्जों दी है?
कैसे समेट लेता है ये अंधेरा सब यूहीं,
उजालों में तो बस मशक्कत ही है।
इन काली  हवाओं की भीनी खुशबू
मुझे कुछ कह जाया करती है,
वो तारो की धीमी रोशनी
मेरे संग रह जाया करती है,
वो आधा सा चांद जैसे
बादलों से पर्दा करता है,
वो मीठी ठंड का झोंका
मेरी रूह को स्पर्श करता है,
मानो, हर चीज सिर्फ मुझसे
प्यार किया करती है,
शायद इसीलिए,
ये रातें हर बार मुझे
चुन लिया करती है।।